'सहर होने को है' के साथ माही विज की शानदार वापसी

मुंबई। लंबे अंतराल के बाद अभिनेत्री माही विज छोटे पर्दे पर टीवी सीरियल 'सहर होने को है' से वापसी कर रही हैं। सीरियल की पहली झलक सामने आई है, जिसे अभिनेत्री के पति और अभिनेता जय भानुशाली ने शेयर किया है।
माही विज ने मां बनने के बाद परिवार को समय देने के लिए अभिनय से ब्रेक लिया था। अब वह बच्चों की परवरिश के साथ करियर को फिर से संवारने को तैयार हैं। उनकी वापसी से प्रशंसकों में भी खुशी देखने को मिल रही है। सीरियल की पहली झलक को अभिनेता-होस्ट जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, "माही, तुम्हारा सीरियल देखने का बेसब्री से इंतजार है। तुमसे ढेर सारी उम्मीदें हैं, और तुम कमाल का काम करती दिख रही हो।"
यह सीरियल कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा, जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई है। सीरियल में माही विज के साथ ऋषिता कोठारी और पार्थ समथान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरियल परिवार, रिश्तों और जीवन की नई शुरुआत की थीम पर आधारित है। माही का किरदार मजबूत, संवेदनशील और प्रेरणादायक होगा, जो महिलाओं को अपनी जिम्मेदारियों और सपनों के बीच संतुलन सिखाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts