नई पीढ़ी के लिए शेखर कपूर एक बार फिर बनाएंगे 'मासूम'
मुंबई। निर्देशक शेखर कपूर अपनी पहली फिल्म 'मासूम' को अब नई पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर बनाने जा रहे हैं। निर्देशक ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। शेखर कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "वो खूबसूरत और खुशियों भरे दिन, जब मैं मासूम का निर्देशन कर रहा था। फिल्म को बनाना हर किसी के लिए खुशी की बात थी और इसकी खुशी फिल्म में दिखाई देती है, भले ही ये बहुत साल पहले की बात है। यही वजह है कि आज मैं कहीं भी जाऊं, लोग मुझसे फिल्म मासूम के बारे में पूछते हैं और बातें भी करते हैं। उनमें से ऐसे कई युवा हैं, जो फिल्म की रिलीज के समय पैदा भी नहीं हुए थे। उन्होंने इसे टीवी या यूट्यूब पर देखा है।
निर्देशक ने बताया कि वे 'मासूम' को नई पीढ़ी के लिए बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "अब जब मैं 'मासूम' का सीक्वल बनाने जा रहा हूं, मैं फिर से वह फिल्म बनाने की खुशी महसूस करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वे अभी मुंबई से लौटे हैं और अपने फिल्ममेकिंग के दोस्तों से बात की, जिनमें अधिकांश लोग फिल्ममेकिंग का काम समझते हैं। उन्होंने कहा, "ये मेरी पहली निर्देशित फिल्म थी। इसमें मैंने किसी के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम नहीं किया, न ही मैंने फिल्म बनाने की कोई किताब पढ़ी। मैं सिर्फ कहानी बताना चाहता था और उसे जितना हो सके सरलता और ईमानदारी से बनाया।
शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म मासूम साल 1983 में रिलीज की गईथी। रिलीज के बाद शेखर कपूर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया था।


No comments:
Post a Comment