सुभारती विवि महिला सशक्तिकरण और खेल का सशक्त संदेश

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दो प्रमुख कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इंट्राम्यूरल फुटबॉल प्रतियोगिता तथा महिला सशक्तिकरण समिति के तत्वावधान में निकाली गई “नारी एक शक्ति, नारी एक पहचान”  रैली ने विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक संदेश का वातावरण बनाया।

महिला सशक्तिकरण समिति ने शारीरिक शिक्षा विभाग के सहयोग से रैली का आयोजन किया, जिसमें 236 छात्राओं, महिला फैकल्टी सदस्यों और महिला गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान “एक नारी सब पर भारी” तथा “नारी को दो सम्मान, तभी देश बनेगा महान” जैसे सशक्त नारे वातावरण में गूंजते रहे और सुरक्षा तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। समिति की अध्यक्ष डॉ. अंशुल ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की। विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन डॉ. मंजू अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित, इंट्राम्यूरल फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संदीप कुमार, संकायाध्यक्ष, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि— “खेल न केवल स्वास्थ्य को उत्तम बनाते हैं बल्कि अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं।” प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने बेहतरीन टीमवर्क, ऊर्जा और कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक फाइनल मैच के उपरांत विजेता टीम को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आयोजन की सफलता में विभाग के शिक्षक गण, तकनीकी टीम और विद्यार्थियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts