विवादित संपत्ति पर शनिवार को हंगामा ,श्रमिकों को बनाया बंधक
मेरठ। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में ईव्ज़ चौराहे के पास एक विवादित संपत्ति पर शनिवार को हंगामा हो गया। संपत्ति विवाद के चलते तीन श्रमिक बंधक बन गए, जिन्हें बाद में आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने छुड़ाया।
विवाद ईव्ज़ चौराहे के पास स्थित एक संपत्ति को लेकर दो भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार रात एक भाई ने श्रमिकों को बुलाकर संपत्ति पर काम शुरू कराया।इसी दौरान दूसरा भाई मौके पर पहुंचा और संपत्ति पर ताला लगा दिया, जिससे तीनों श्रमिक अंदर ही फंस गए। श्रमिकों को दोपहर लगभग 3 बजे से रात 10 बजे तक बंधक बनाए रखा गया।बंधक बने श्रमिकों की सूचना मिलने पर आजाद समाज पार्टी के महानगर प्रभारी चतर सिंह जाटव अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़कर तीनों श्रमिकों को रिहा कराया।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि यह संपत्ति विवाद महिला सुनैना और उसके जेठ बृजमोहन के बीच है, और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही श्रमिक वहां से जा चुके थे।


No comments:
Post a Comment