समस्त अधिकारी निर्वाचन आयोग के अनुसार एसआईआर में दिये गये निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन करें सुनिश्चित-भानु चन्द्र गोस्वामी
संबंधित अधिकारी विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान की करें नियमित निगरानी, किया जाये भौतिक सत्यापन
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियो के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के संबंध मेंजनप्रतिनिधियों/समस्त अध्यक्ष, समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो के साथ की बैठक
मेरठ । शुक्रवार को आयुक्त सभागार में आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ/रोल प्रेक्षक भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियो के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के संबंध में जनप्रतिनिधियों/समस्त अध्यक्षों, समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ बैठककी गई।
बैठक में निर्वाचक नामावलियो के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के संबंध में की जा रही कार्यवाही के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देशित किया गया कि मतदाता प्रपत्र वितरण कार्य में समस्त जनप्रतिनिधि, राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो का सहयोग प्राप्त करें, उनके साथ नियमित संपर्क में रहे तथा प्रतिदिन फीडबैक प्राप्त करते हुये मतदाता प्रपत्र वितरण विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य को सकुशल संपन्न कराये।
उन्होंने निर्वाचन से संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि प्रत्येक विधानसभावार बीएलओ, बीएलए एवं जनप्रतिनिधियो के साथ समन्वय बैठक कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि पुनरीक्षण अभियान में स्थानीय स्तर पर समस्याओ का समाधान आसानी से किया जा सके। बीएलओ द्वारा प्रपत्र वितरण की कार्यवाही की नियमित निगरानी की जाये। संबंधित अधिकारियो द्वारा नियमित तौर पर भौतिक सत्यापन किया जाये। उन्होने कहा कि समस्त अधिकारी मा0 निर्वाचन आयोग के अनुसार विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण में दिये गये निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। इस कार्य से जुडे समस्त अधिकारी, कर्मचारी सक्रियता और गंभीरता के साथ पुनरीक्षण कार्य को संपन्न कराये, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
बैठक में जनप्रनिधियों द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियो के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के संबंध में बीएलओ की कार्यवाही, समन्वय बैठक, मतदाता प्रपत्र भरने, फोटो, सूचनाओ का आदान-प्रदान, मतदाताओ को जागरूक करने इत्यादि के संबंध में आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किये, जिस पर रोल प्रेक्षक ने जिला निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मा0 विधायक कैंट अमित अग्रवाल, विधायक मेरठ शहर रफीक अंसारी, विधायक सरधना अतुल प्रधान, विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वी.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, एसडीएम सदर दीक्षा जोशी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधियो/समस्त अध्यक्ष/मंत्री, समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment