मधुमेह के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का  आयोजन

 मेरठ। मेडिकल कॉलेज में  विश्व मधुमेह दिवस  के अवसर पर  मेडिसिन विभाग एवं एंडोक्राइनोलॉजी विभाग द्वारा एक दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ते मधुमेह के मामलों, उनके कारणों, जटिलताओं तथा रोकथाम के उपायों के प्रति जनता एवं चिकित्सकों में जागरूकता फैलाना था।

 ओपीडी गार्डन के सामने यूजी एमबीबीएस बैच द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।नुक्कड़ नाटक में छात्रों ने मधुमेह के लक्षण, जोखिम कारकों, गलत जीवनशैली के दुष्प्रभाव, समय पर जांच की आवश्यकता तथा स्वस्थ आदतों के महत्व को सरल, सहज और प्रभावी तरीके से दर्शाया।रोगियों, परिजनों एवं आम जनता ने इस प्रस्तुति की अत्यंत सराहना की। विभागाध्यक्षों ने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों में जागरूकता बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम हैं।मेडिसिन एवं एंडोक्राइनोलॉजी विभागों ने सभी फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट्स, चिकित्सा छात्रों तथा आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित यह जागरूकता गतिविधि न केवल आम जनता को शिक्षित करने में सफल रही, बल्कि मधुमेह की रोकथाम संबंधी संदेश को व्यापक रूप से फैलाने में भी प्रभावी साबित हुई।यह कार्यक्रम विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से और भी गरिमामयी बन गया। कार्यक्रम मेंडॉ. ज्ञानेश्वर टोंक (उप-प्राचार्य)डॉ. धीरज राज बलियान ,डॉ. अनुपमा डॉ. योगिता सिंह (HOD एवं प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग) डॉ. आभा गुप्ता (प्रोफेसर)डॉ. संध्या गौतम , डॉ. स्नेहलता वर्मा,डॉ. अविनाश,डॉ. आयुषी आदि मौजूद रहे। 




No comments:

Post a Comment

Popular Posts