विश्व मधुमेह दिवस पर 4285 लोगोंं की जांच की गयी
मेरठ। एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के विश्व मधुमेह दिवस के रूप में जनपद मे 12 सी.एच.सी., 215 ए.ए.एम. उपकेन्द्र, 32 पी.एच.सी.ए..एम., 28 यू.पी.एच.सी.ए.एम, 48 शहरी ए.ए.एम. पर मनाया गया। जिसके अंतर्गत जनपद में पी.एल. शर्मा, जिला चिकित्सालय, पर एक वृहद जन-जागरूकता/जांच शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन , प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, मेरठ एवं डा. पूजा शर्मा, नोडल अधिकारी एन.सी.डी द्वारा किया गया।
उक्त शिविर में लगभग कुल. 132 आने वाले सभी जन-मानस का ब्लड प्रेसर, शुगर, बी०एम०आई०, ओरल हेल्थ आदि से संबंधी जांच व उपचार किया गया। पी0एल0 शर्मा शिविर मे 25 पुरुष व 22 महिलाओं की जांच में शुगर व कुल 18 पुरुष व 28 महिलाओ को बी.पी अधिक पाया गया, साथ ही 47 लोगों की ओरल, बी.एम.आई. 35 स्क्रीनिंग की जॉच की गयी।
साथ ही जनपद की समस्त सामु.स्वा केन्द्रों पर भी विश्व मधुमेह दिवस से संबन्धित जन-जागरूकता व जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 4285 लोगों की जॉच की गयी।पी.एल.शर्मा. शिविर मे विशेषज्ञों द्वारा विश्व मधुमेह दिवस से संबन्धित रोगों के बारे में आवश्यक जानकारी देते हुए डा. पी.के. बंसल(एन.सी.डी. क्लीनिक) ने जैसेः-शराब एवं तम्बाकू उत्पाद का सेवन, मानसिक तनाव, तेल,घी एवं अधिक तले भुने भोजन पदार्थो कर सेवन, पैक्ड फूड व फास्ट फूड का सेवन, भोजन व सलाद मे अधिक नमक, फल आदि मे ऊपर से नमक का सेवन न करने हेतु काउन्सलिंग, शिविर जन-मानस को आवश्यक जनकारी उपलब्ध कराई, साथ ही सभी को नियमित योग, दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन, व खान-पान पर विशेष ध्यान रखने हेतु सलाह/परामर्श भी दिया गया।


No comments:
Post a Comment