पंजाब नैशनल बैंक एक स्वदेशी आंदोलन का प्रतीक - सतीश शर्मा
होटल 22 बी में पीएनबी बैंक द्वारा होम लोन एक्सपो 2025 का शानदार आयोजन
मेरठ। बाउंड्री रोड स्थित होटल 22 बी में पंजाब नैशनल बैंक सर्किल आफिस के द्वारा पीएनबी होम लोन एक्सपो 2025 का आयोजन किया। पीएनबी होम लोन एक्सपो का शुभारम्भ पंजाब नैशनल बैंक के अंचल प्रमुख श्री कुलदीप राणा के द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक सतीश शर्मा ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक सर्किल आफिस की एक अच्छी पहल है। जिन लोगों को लोन की आवश्यकता है। वे लोन मेले में आकर इसका लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक एक स्वदेशी आंदोलन का प्रतीक है। भारत सरकार की सबसे ज्यादा योजनाओं का संचालन करने वालें बैंकों में एक पंजाब नैशनल बैंक है। इस मौके पर कई बिल्डर एवं सोलर कंपनियों ने अपने शिवर लगाएं एवं कार डीलर्स ने अपनी कारें प्रदर्शित की।बैंक द्वारा ग्राहकों को प्रिंसिपल सेंक्शन लेटर देकर लोन को स्वीकृति दी गई।इस मौके पर इंद्रजीत मनचंदा , उप मण्डल प्रमुख, ने अपने विचार रखें एवं कार्यक्रम का समापन किया ।इस मौके पर विवेक सिंह, लोकेश जैन, हर्षित अग्रवाल, रैम हेड नवनीत शर्मा, ऋषभ सिंहल, राहुल शर्मा, राजीव रंजन, रंजन कुमार आदि उपस्थित रहें।


No comments:
Post a Comment