"राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर श्रीचैतन्य टैक्नो स्कूल मेरठ ब्रांच मे साइंस एक्सपो का आयोजन
मेरठ।श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल,ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के लिए एक साइंस एक्सपो का आयोजन किया। एक्सपो में कक्षा एक से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा 1से 5 तक के विद्यार्थियो ने समस्त विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए व कक्षा 6से 11 तक के विद्यार्थियो ने विज्ञान से संबंधित स्थिर और कार्यशील मॉडल प्रदर्शित किए, जिनका उपयोग वैज्ञानिक अवधारणाओं को पढ़ाने और सीखने के लिए किया जा सकता है।
विद्यार्थियों ने आधुनिक व स्वदेशी तकनीक पर तैयार मॉडल और प्रोजेक्ट पर आधारित सीवी रमन के जन्मदिवस पर विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। इसमें विद्यालय के छात्रों ने जटिल संरचना पर आधारित संयंत्र के बेहतर तकनीक के जरिए आसान तरीके से मॉडल प्रस्तुत किए। शिक्षक एवंअभिभावक स्कूली बच्चों की प्रतिभा और हुनर देख प्रसन्न हुए। विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य श्रवणरेड्डी, एकेडमिक डीन अंकित अरोरा,पी यू कॉलेज इंचार्ज श्री गौरव शर्मा, विजया सिंह, प्राइमरी इंचार्ज ईशा मलिक एवं अभिभावक गण ने प्रदर्शनी का शुभारम्भ मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय मे विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिस मे विद्यार्थियो ने विभिन्न वैज्ञानिको के वेश धारण कर उनके प्रमुख अविष्कारो के विषय मे अपने विचार प्रकट किए कुछ प्रयोग भी किए। विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी में बच्चों के बनाए मॉडल ने अतिथियों को खूब प्रभावित किए। इनमें वाटर क्लीनर, माइक्रोस्कोप ,स्वचालित कार ,पनबिजली भूकंप की चेतावनी अलार्म, व्यापारिक मशीन,वक्यूम चैम्बर,ज्वालामुखी,स्कूप रेनवाटर डिटेक्टर , सेफ्टी सौर ऊर्जा, वाटर साईकिल, हाइड्रोलिक लिफ्ट, सोलर कुलर, एंटी ग्रेबेटी व्हील, एसिड रेन, हार्ट डबल सरकुलेशन वर्किंग मॉडल, हाइड्रोजन ,एयर फ्रेशर रॉकेट वर्किंग मॉडल हार्ट , क्लेइडोस्कोप ,साइंस पार्क ,, पवन ऊर्जा से बिजली उत्पादन, इलेक्ट्रिक स्पाइडर , वैक्यूम क्लीनर , स्मार्ट सिटी ,ड्रोन/वाटर डिस्पेंसर सौर मंडल भूकंप डिटेक्टर रॉकेट , (वायु प्रदूषण परियोजना)मॉडल आदि आकर्षक मॉडल थे। एकेडमिक डीन ने कहा कि विज्ञान का मतलब है कि उक्त विषय में विशेष जानकारी प्राप्तकरना। साथ ही इस प्रकार के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए ताकि स्टूडेंट्स की प्रतिभा निखर सके और वह नवाचार की ओर अग्रसर होकर अपनी प्रतिभा को पहचान कर सकारात्मक सोच को लेकर निरंतर आगे बढ़ते रहे। निर्णायक मंडल तथा आए हुए अभिभावक गणों के द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के मॉडल की जानकारी तथा उनकी गुणवत्ता के बारे में उन्हीं से जाना। इस आधार पर विजेता विद्यार्थियों में दक्ष चौधरी,दक्ष कौशिक, अरिंजय चौधरी, स्पर्श गिरि,सूर्यांश वर्मा, चिराग, सिद्धार्थ, तेजस, शानू - दृष्टि, अव्या ,नित्या, स्वर्णा,स्नोवा ,प्रियावी, खुशीअंशुमान,नव बढ़ाना, रुद्रदेव दीक्षांत छोटे वैज्ञानिक- इशांगी. अंश मिलाल द्वितीय प्रखर. अनुश्री हश्विका अभिभावको के द्वारा ट्राफी एवं मेडल प्राप्त कर गौरवान्वित हुए। प्रतियोगिता के आयोजन मे पी यू कॉलेज इंचार्ज गौरव शर्मा एकेडमिक डीन अंकित अरोरा , विजया सिंह व ईशा मलिक , नीता शर्मा ,डॉ शालिनी त्यागी एवं समस्त शिक्षकगण का योगदान रहा। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण रेड्डी ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।


No comments:
Post a Comment