IIMT मेरठ टी-20 लीग की ट्रॉफी और टीमों की जर्सी लॉच
- मार्च 2026 में होगा आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का आयोजन
- 28 फरवरी और एक मार्च को खिलाड़ियों के होंगेे ट्रायल
- सात मार्च को होगी प्रतिभावान खिलाड़ियों की नीलामी
- लीग चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने दी पत्रकारों को जानकारी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चाधान में आयोजित होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग की ट्रॉफी और सभी आठ टीमों की जर्सी का शुक्रवार शाम को भव्य समारोह में अनावरण किया गया। 28 फरवरी और एक मार्च को खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे। इसके बाद सात मार्च को खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया होगी।
होटल क्रिस्टल पैलेस में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, विशिष्ट अर्तििथ अंतरिक्ष जैन (आई.पी.एस.) व आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता, डॉ. युद्धवीर सिंह निदेशक जिला क्रिकेट एसोसिएशन, आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ मयंक अग्रवाल , सचिव सुरेन्द्र चौहान , कोषाध्यक्ष राकेश गोयल , डायरेक्टर संजय रस्तोगी , रामकुमार , डायरेक्टर आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी उदित गौड ने सभी प्रतिभागी आठ टीमों के ऑनर की मौजूदगी में टीमों की जर्सी और टूर्नामेंट की ट्रॉफी लॉन्च की।
मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की भरसक सराहना की। आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। टैलेंट को आगे लाने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खेल के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए आईआईएमटी विश्वविद्यालय की प्रशंसा की।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता ने लीग की पहल की भरसक सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं और उन्हें अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देते हैं। आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ मयंक अग्रवाल ने बताया की आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चाधान में आयोजित होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना, खेल भावना को बढ़ावा देना और मेरठ क्षेत्र में क्रिकेट के स्तर को ऊंचा उठाना है। आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं जो लीग प्रारूप में एक-दूसरे के विरूद्ध मुकाबला करेगी। इन टीमों के नाम मेरठ के प्रमुख स्थानों पर रखे गए हैं जिससे शहरवासी लीग से स्वयं को जुड़ा हुआ महसूस करें। मार्च माह में आयोजित होने जा रही लीग के सभी मैच आईआईएमटी विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर होंगे। आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में प्रतिभाग कर रहीं टीमों और खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगें।
डॉ. युद्धवीर सिंह निदेशक जिला क्रिकेट एसोसिशन ने कहा की लीग में विभिन्न टीमों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव मिलेगा और उन्हें आगे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
सचिव सुरेन्द्र चौहान ने बताया की आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में क्रिकगिरी चौंप्स कंकरखेड़ा, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर, मेरठ साउथ वॉरियर, माल रोड, साकेत रॉयल चैंप्स, मेरठ कैंट कमांडो और मेरठ सिविलियन हीरोज और गंगानगर की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। सभी की जर्सी और ट्रॉफी लॉन्च करने के साथ अब लीग की अधिकारिक शुरूआत हो गयी है।
मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसियेशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने बताया की ट्रायल प्रक्रिया 28 फरवरी और एक मार्च 2026 को आईआईएमटी विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर होगी। पहले दिन ट्रायल में 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। बचे हुए खिलाड़ी एक मार्च को ट्रायल दे सकेंगे।
प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु खिलाडियों का पंजीकरण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन में होना आवश्यक है। खिलाड़ियों को उनके ट्रायल की तिथि और बैच की जानकारी एमडीसीए द्वारा आधिकारिक मैसेज के माध्यम से भेजी जाएगी। ट्रायल के दौरान आधिकारिक चयनकर्ता और सभी आठ टीमों के कोच भी रहेंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही उनका चयन किया जाएगा।
कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने कार्यक्रम में आए सभी मीडिया प्रतिनिधिगणों का आभार व्यक्त करते हुए लीग में अपना सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा की हमारी प्रयास युवा प्रतिभा को मंच देकर भारतीय क्रिकेट का भविष्य मजबूत करना है।
डायरेक्टर आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी उदित गौड ने बताया की आईआईएमटी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले ट्रॉयल की तैयारियां पूरी हो गयी हैं। हरियाले मैदान में लीग का भव्य आयोजन होगा। खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, वरेन्द्र सिंह पटियाल आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment