यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप को करना पड़ा हार का सामना
कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने हरा कर जीत हासिल की
पटना,एजेंसी। बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट पर यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें जनसुराज पार्टी ने टिकट दिया था। मनीष कश्यप को सिर्फ 37172 वोट मिले। वह 50366 वोट से चुनाव हार गए।
बिहार में विधानसभा चुनावों के दौरान यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप भी काफी चर्चा में रहे थे। मनीष कश्यप ने चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी। जनसुराज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले मनीष कश्यप को 37172 वोट मिले और उन्हें 50366 वोट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने 602 वोट से जीत हासिल की। उन्हें 87538 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के उमाकांत सिंह दूसरे नंबर पर रहे, उन्हें 86936 वोट मिले।
चनपटिया सीट पर कुल पांच उम्मीदवार थे और 2609 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। लोकतांत्रिक जनस्वराज पार्टी के बिपिन तिवारी को 2108 वोट मिले और निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद सोएब 2092 वोट हासिल करने में सफल रहे।


No comments:
Post a Comment