के. एल. में 14 नवंबर से सत्र 2026 -27 का आरंभ
अभिभावकों एवं बच्चों के साथ साक्षात्कार की प्रक्रिया
मेरठ। के एल इंंटरनेशनल स्कूल में कल से 2026 -27 के लिए कक्षा Nursery, L.KG, U.KG एवं 1st में प्रवेश हेतु चयनित आवेदन पत्र धारक अभिभावक, बच्चों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहें एवं बच्चों से संबंधित सभी मूल दस्तावेज जैसे बच्चे का नगर निगम का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, छमाही परीक्षा परिणाम (केवल L.KG, U.KG एवं कक्षा 1st के लिए) एवं अपने आधार कार्ड की भी मूल प्रति अवश्य लाएं।अभिभावक साक्षात्कार के लिए बच्चों को, विद्यालय की ओर से दिए गए पाठ्यक्रम के अनुसार ही भली भांति तैयारी करवाएं।कक्षा Nursery, L.KG, U.KG एवं 1st में सत्र 2026 -27 के दाखिले हेतु ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन-पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025, मध्य रात्रि तक है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वह समय से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।


No comments:
Post a Comment