विद्या भारती का अखिल भारतीय विज्ञान मेला आज से 16 नवंबर तक
तीन वर्गों में होंगा प्रतियोगिताओं का आयोजन, युवा वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे
मेरठ। शास्त्री नगर डी ब्लॉक स्थित बाले राम सरस्वती शिशु मंदिर में आज से विद्या भारती की ओर से 23वें अखिल भारतीय विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। विज्ञान मेल का आयोजन 16 नवम्बर तक चलगा। जिसमें देश भर कर बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। चार दिन चलने वाले विज्ञाने मेले देश भर से चार सौ छात्र प्रतिभाग कर रहे है।
विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रविन्द्र कान्हरे ने मीडिया काे जानकारी देते हुए बताया कि मेले का उद्घाटन 13 नवम्बर को सायं 4:30 बजे होगा। इसके बाद 14 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 5:30 बजे, 15 नवम्बर को विज्ञान वार्ता सायं 5:00 बजे होगी। विज्ञान वार्ता में देश के प्रमुख वैज्ञानिक प्रतिभागी विद्यार्थियों से वार्तालाप करेंगे। इसके बाद अगले दिन 16 नवम्बर को विज्ञान मेले का समापन प्रातः 10 बजे होगा। विज्ञान मेले में प्रतियोगिताएं तीन वर्गों बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग में आयोजित की जाएंगी। विज्ञान मेले में इस बार सभी वर्गों में प्रदर्श, प्रश्नमंच, प्रयोग और पत्रवाचन की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। विज्ञान मेले में पूरे देश से लगभग 400 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे और 200 संरक्षक आचार्य व 108 निर्णायक मौजूद रहेंगे। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान है जो अपने मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से संचालित है। विद्या भारती के अंतर्गत देश में करीब 23 हजार विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया विज्ञान मेले में प्रमुख रूप से कृष्ण गोपाल सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री,गोविन्द चन्द्र महन्त अखिल भारतीय संगठन मंत्री विद्या भारती, डोमेश्वर साहू, क्षेत्र संगठन मंत्री विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश, प्रदीप गुप्ता , प्रान्त संगठन मंत्री विद्या भारती मेरठ, डा. सोमेन्द्र तोमर ऊर्जा राज्य मंत्री, अश्वनी गुप्ता उद्योगपति, वरुण अग्रवाल एमडी एडिको आदि उपस्थित रहेंगे।
इस माैके अखिल भारतीय विज्ञान संयोजक नगेन्द्र पाण्डेय, क्षेत्र संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, प्रान्त प्रचार संयोजक डॉ. नीरज शर्मा, कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा, प्रदेश निरीक्षक श्री विशोक कुमार एवं प्रान्त शैक्षिक प्रमुख श्री महेश चन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे । प्रेस वार्ता का संचालन सह प्रान्त प्रचार संयोजक जगवीर शर्मा ने किया ।
विज्ञान मेले में प्रदर्शित किए जाने वाले माडल
बाल वर्ग कक्षा 6 से 8
1. जल प्रबन्धन पर आधारित
2. सौर ऊर्जा पर आधारित
3. जीवाश्म ईंधन पर आधारित
4. संवेदकों पर
5. नवाचारित
किशोर वर्ग कक्षा 9 से 10
1. विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव पर आधारित
2. खाद्य संरक्षण पर आधारित
3. जलप्रदूषण के नियंत्रण पर आधारित
4. संवेदकों पर आधारित
5. नवाचारित
तरुण वर्ग कक्षा 11 से 12
1. सरल आवर्त गति पर आधारित
2. भविष्य के ईधन पर आधारित
3. आनुवांशिक पदार्थों पर आधारित
4. संवेदकों पर आधारित
5. नवाचारित


No comments:
Post a Comment