महाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर का निधन

 कैंसर से पीड़ित थे, साढ़े चार बजे अंतिम संस्कार होगा
मुंबई (एजेंसी)।
एक्टर पंकज धीर (68) का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के पॉपुलर टीवी शो महाभारत में दानवीर कर्ण का किरदार निभाया था। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
पंकज धीर ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। उन्हें चंद्रकांता, युग, द ग्रेट मराठा और बढ़ो बहू जैसे शो में देखा गया। वे आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने आधिकारिक बयान में पंकज धीर के निधन की पुष्टि की। लिखा, "गहरे शोक और दुःख के साथ हम सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और पूर्व महासचिव पंकज धीर जी का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे, पवन हंस, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई के पास किया जाएगा।"
पंकज धीर के पिता सी.एल. धीर एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। सीएल धीर ने 60 और 70 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। वहीं, पंकज के बेटे निकितिन धीर भी एक्टर हैं। निकितिन की शादी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts