गोवा के पूर्व सीएम रवि नाइक का निधन
पीएम मोदी बोले- राज्य के विकास में उनकी अहम भूमिका
नई दिल्ली (एजेंसी)।
गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का मंगलवार देर रात निधन हो गया। परिवार के सूत्रों के मुताबिक, 79 वर्षीय नाइक को उनके गृहनगर (पणजी से करीब 30 किलोमीटर दूर) घर पर कार्डियक अरेस्ट हुआ। इसके बाद उन्हें पोंडा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रात करीब 1 बजे मृत घोषित कर दिया।
नाइक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, एक बहू और तीन पोते-पोतियों को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज (बुधवार) दोपहर तीन बजे किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर पोंडा के खडपाबंध स्थित आवास पर रखा गया है, जहां हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
रवि नाइक का घर गोवा की राजधानी पणजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा, तो वो अपने घर पर ही थे। आनन-फानन में उन्हें पोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। मगर, रात को 1 बजे के आसपास डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रवि नाइक के परिवार में कुल 7 सदस्य हैं। वो अपनी पत्नी, 2 बच्चे, 1 बहू और 3 पोते-पोतियों के साथ रहते थे। उनके निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "गोवा सरकार में मंत्री रहे श्री रवि नाइक जी के निधन से दुःख हुआ। उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाया।"
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने एक्स पर लिखा, "हमारे वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री रहे रवि नाइक के निधन से बहुत दुखी हूं। मुख्यमंत्री के रूप में उनकी दशकों की सेवा और मंत्री रहते हुए राज्य के लोगों के लिए किए गए काम ने एक अमिट छाप छोड़ी है।


No comments:
Post a Comment