पोषण सुरक्षा पर ध्यान जरूरी - कृषि मंत्री 

कृषि विवि  में चलने वाले तीन दिवसीय किसान मेले का किया उदघाटन

मेरठ । सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि शनिवार को पौष्टिक अनाज समृद्ध किसान विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसमे उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेले में 175 से अधिक स्टाल के साथ रबी बीज, तकनीकी प्रदर्शन और किसान चौपाल का भी आयोजन किया गया।

कृषि मंत्री ने कहा कि यह मेला किसानों, उद्यमियों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच संवाद का सशक्त मंच है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24,000 करोड़ रुपये की पीएम धन धान्य कृषि योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य सिंचाई, उत्पादकता, आसान ऋण, भंडारण और तकनीकी प्रोत्साहन देना है। इसके साथ ही दालों में आत्मनिर्भरता मिशन भी शुरू किया गया है।

जीएसटी  कम होना  किसानों के लिए तोहफा

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में गेहूं, मटर, मसूर और चना की उत्पादकता बढ़ाने पर कार्य हो रहा है। राज्य सरकार 6.33 लाख नि:शुल्क बीज वितरित करेगी तथा मसूर, उड़द, मूंग जैसी फसलों की एमएसपी पर खरीद की जाएगी। दीपावली से पहले कृषि यंत्रों पर जीएसटी 18 से घटाकर 5 प्रतिशत करना किसानों के लिए बड़ा तोहफा है।

पोषण में महिलाओं की अहम भूमिका

कृषि राज्य मंत्री औलख ने कहा कि देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर है, अब पोषण सुरक्षा पर काम जरूरी है। पोषण सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि परिवार के आहार का निर्णय प्रायः महिलाएं करती हैं।

विवि में 37000 किसानों को प्रशिक्षण

कुलपति डॉ. के.के. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय श्री अन्न फसलों के बीज, तकनीक, प्रसंस्करण और विपणन पर कार्य कर रहा है। कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से 37 हजार से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। महिला सशक्तिकरण और प्राकृतिक खेती पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts