टाऊन हॉल में सफाई नायकों और नायिकाओं का सम्मान 

 राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती भी मनाई 

मेरठ। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार ट्रस्ट के बैनर तले बुधवार को राष्ट्रपिता माहत्मा गांधी और  पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विष्णु शरण दुबलिश को भी याद किया गया। 

 इस दौरान सफाई नायकों और नायिकाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम घंटाघर स्थित टाउनहाल परिसर में माहत्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सरबजीत सिंह कपूर ने 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम के अंतर्गत  सराहनीय कार्य करने वाले सफाई नायकों एवं नायिकाओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सावित्री, माया, मोनिका, आकाश, मनोज कुमार और पंकज शामिल थे। इन सभी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर समानित किया।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  कार्यक्रम के मुख्य संयोजक दिनेश चंद जैन, दीपेंद्र कुमार जैन, प्रवीण दुबलिश, नरेन्द्र स्वरूप दुबलिश, हेमंत दुबलिश, निर्भीक दुबलिश, मनीष वर्मा, सुनील शर्मा, प्रेम प्रकाश गुप्ता, महेश गुप्ता, देवांश मिश्रा, रितेश और वसीम अहमद मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts