आई लव मोहम्मद कैंपेन  को लेकर मेरठ समेत वेस्ट यूपी मूें हाई अलर्ट 

एडीजी ने प्रचार देखते हुए कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

मेरठ । आई लव मोहम्मद  नाम से कैंपेन चलाकर माहौल बिगाड‍़ने की साजिश की आशंका  के चलते मेरठ समेत वेस्ट यूपी में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। एडीजी भानु भास्कर ने जोन के सभीआईजी -डीआईजी और एसएसपी व एस को निर्देश दिए है। एडीजी ने प्रचार को देखते ही कारवाई करने के निर्देश दिए है। 

 एडीजी की ओर से दिए गये निर्देशों में कहा गया है सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाए। सभी जिलों में फोर्स को अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकालने ओर जिले के बोर्डर को सील कर चैकिंग अभियान चलाने को कहा गया है। । संवेदनशील जगहों पर एलआइयू और इंटेलिजेंस टीम को एक्टिव कर दिया गया है। हर मामले में जोन कार्यालय को इनपुट देने का आदेश दिया गया है। 

  यूपी समेत देश में कुछ जगहों पर आई लव मोहम्मद नाम से कैंपेन चलाया जा रहा है। वेस्ट यूपी सांम्प्रदायिक दृष्टि से संवेदेशील है ,इसलिए यहां पुलिस अधिकारियों ने पहले से ही सर्तकता बढ़ा दी है। एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर  ने बताया कि सोशल मीडिया पर इसकी निगरानी करायी जा रही है । अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से भीड़ जुटाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए अलग से टीम गठित की गयी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts