उमंग के अर्धशतक से गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी में दर्ज की जीत

मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेले गए मुकाबले में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी ने ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी को सात रन से हराकर जीत दर्ज की। 

 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी की टीम ने 19 ओवर में 170 रन बनाए। उनकी ओर से उमंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रितिक ने 34, तोहीदूर ने 32, अयान ने 30 और शिवांश ने 29 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट अकादमी की ओर से विपुल ने तीन, अर्जुन, आइश और फवाज ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी की टीम 18.3 ओवर में केवल 163 रनो पर सिमट गई। उनकी ओर से बल्लेबाजी में आयुष ने 36, कार्तिक ने 34, मुकुल ने 31 और वंश ने 30 रनों की पारी खेली। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से ध्रुव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए, जबकि मन्नू ने चार विकेट लिए। विराट को एक विकेट मिला। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बुधवार को जूनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। मुख्य अतिथि रजनीश कौशल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts