नर्स पर बाल किशोर ने किया एसिड अटैक, फरार 

महिला  के डयूटी जाते समय दिया किशोर ने घटना को अंजाम 

मेरठ। ड्यूटी पर जा रही एक नर्स पर बाल अपचारी ने एसडी अटैक कर दिया, जिसमें महिला झुलस गई।  महिला को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। महिला खतरे से बाहर है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बाल अपचारी की पहचान कर ली है, जिसकी तलाश में दो टीमें गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि महिला पर एसिड नहीं, बल्कि ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया है,जिसमें उसके हाथ झुलसे हैं।  

 पुलिस के मुताबिक लोहिया नगर टेंपो स्टैंड के पास रुखसाना पत्नी असलम परिवार के साथ रहती है और शास्त्री नगर स्थित सुधा नर्सिंग होम में नर्स है। मंगलवार देर रात को वह ड्यूटी के लिए नर्सिंग होम जा रही थी। इसी दौरान एक 15 वर्षीय किशोर महिला के पास पहुंचा। इससे पहले रुखसार कुछ समझ पाती किशोर ने बोतल में लाए तेजाब को महिला के ऊपर फेंक दिया। रुखसार ने हाथों से अपने चेहरे के बचाव किया। घटना के बाद किशोर वहां से भाग गया। रुखसार की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और इलाज के लिए उसे सुधा नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही लोहिया नगर थाना प्रभारी नेत्रपाल सिंह, एएसपी एवं सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन व एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने स्थानीय  लोगों से जानकारी करने के बाद पीड़िता से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक किशोर नर्स एसिड फेंकता हुए कैद हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया,  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाल अपचारी की पहचान हो गई है, जो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी तलाश में दो टीमें गठित की गई है, जो दबिश देने गई है। उन्होंने बताया, महिला पर एसिड नहीं,बल्कि ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया है, जिसमें उसके हाथ झुलसे है। बाल अपचारी के पकड़े जाने के बाद ही मामले के पता चलेगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts