योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म “अजय” का मेरठ में विशेष शो

 मेरठ ।  विश्व हिंदू महासंघ भारत द्वारा मंगलवार रात्रि 8 बजे शास्त्री नगर स्थित पीवीएस मॉल में एक विशेष शो का आयोजन किया गया। यह शो परम पूजनीय गौ रक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज  के जीवन पर आधारित प्रेरणादायी फिल्म “अजय” को समर्पित रहा।

इस अवसर पर संगठन के महानगर अध्यक्ष सनी चौपड़ा ने कहा कि महंत योगी आदित्यनाथ  केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सनातन धर्म की रक्षा और राष्ट्र सेवा की भावना से ओत-प्रोत उनका जीवन संगठन के लिए आदर्श है। शो के दौरान फिल्म “अजय” ने उपस्थित दर्शकों को गहराई तक प्रभावित किया। फिल्म में योगी आदित्यनाथ जी के संघर्ष, साधना और राष्ट्र व धर्म के प्रति उनकी निष्ठा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, भानु प्रताप सिंह, संजीव अग्रवाल, सनी चौपड़ा, नीरज शर्मा साहित और अनेकों गणमान्यजन परिवार सहित मौजूद रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करने वाली है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts