सैनिक बंधुओं की बैठक में डीएम व एसएसपी ने सुनी समस्याएं 

मेरठ।  कलेक्ट्रेट स्थित एन.आई.सी. सभागार में जिला मजिस्ट्रेट डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में सैनिक बंधु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बृजेश सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट (सिटी) तथा कैप्टन (आई.एन.) राकेश शुक्ल (से.नि.), जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेरठ उपस्थित रहे।

बैठक में भूमि संबंधी शिकायतों, विवादों तथा पुलिस से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें संबंधित विभागों को कार्यवाही हेतु भेज दिया गया। उपस्थित पूर्व सैनिकों ने जिला मजिस्ट्रेट का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मामलों को सुना। साथ ही यह भी कहा गया कि पटवारी और कानून स्तर पर अधिकारियों को पूर्व सैनिकों की आवश्यकताओं के प्रति अधिक संवेदनशील होने की आवश्यकता है।

पुलिस मामलों पर डॉ. विपिन टाडा एवं उनकी टीम की सक्रियता की सराहना की गई, परंतु पूर्व सैनिकों ने थाना व चौकी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक में मवाना रोड स्थित हाई प्रोफाइल डिफेंस कॉलोनी विवाद, जो दो पक्षों के बीच चल रहा है, पर भी चर्चा हुई। इसे सुलझाने हेतु एक अलग बैठक बुलाए जाने का निर्णय लिया गया।इसके अतिरिक्त, शहीदों के नाम पर सड़कों के नामकरण से संबंधित विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस विषय पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को एक सप्ताह के भीतर सैनिक बोर्ड को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts