रिहाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
मेरठ। राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के बैनर तले मंगलवार को संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गुर्जर और राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र भाटी सहित जेल में बंद 20 अन्य लोगों की रिहाई की मांग की। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।प्रर्दशनकारियों का नेतृत्व संगठन के सचिव गौरव गुर्जर ने किया।इस अवसर पर ओमबीर भड़ाना, राजीव इंद्राज भाटी, जितेश भड़ाना,वो सुनील पाली और सुनील पोसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment