संयुक्त विकास आयुक्त ने की मिशन शक्ति अभियान 5.0 की मंडलीय समीक्षा 

मिशन शक्ति अभियान से जुड़े समस्त मंडलीय अधिकारी विभागीय योजना/कार्यक्रम से महिला शक्ति को लाभान्वित किए जाने हेतु लक्ष्य निर्धारित कर करें कार्यवाही

  मेरठ। मंडलायुक्त  द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के संबंध में दिये गये निर्देशो के क्रम में मंगलवार को  आयुक्त सभागार में संयुक्त विकास आयुक्त बलिराम की अध्यक्षता में नगर विकास, महिला एवं बालक विकास, युवा कल्याण, अभियोजन, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, बेसिक शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संस्कृति पंचायत राज विभाग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक की गई। संयुक्त विकास आयुक्त ने विभागवार बनाई गई कार्ययोजना का अवलोकन किया तथा निर्देशित किया कि मंडलीय अधिकारी अपने-अपने विभाग का जनपदवार लक्ष्य निर्धारित कर समग्रता के साथ कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत कराये जाने वाले कार्यक्रमो का प्रचार-प्रसार कराया जाये। इस अवसर पर मंडलीय अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत अब तक की गई कार्यवाही के बारे में बताया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts