त्योहारों से पहले मेरठ के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

मेरठ। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला है।

त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से तथा आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने हेतु आज एसीपी/सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली, देहली गेट, लिसाड़ी गेट, लोहियानगर पुलिस बल, पीएसी एवं आरएएफ की संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

यह फ्लैग मार्च घंटाघर से प्रारंभ होकर बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डा, जाकिर कॉलोनी चौकी, कांच का पुल, लिसाड़ी गेट चोपड़ा, थाना कोतवाली, गुदड़ी बाजार व सर्राफा बाजार होते हुए पुनः घंटाघर तक संपन्न किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts