कल लगेगा साल का अंतिम सूर्यग्रहण
नई दिल्ली (एजेंसी)।कल 21 सितंबर को साल का अंतिम सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा। यह सूर्यग्रहण कन्या राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगने जा रहा है, जिससे इसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा। यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसके सूतक नियम लागू नहीं होंगे।
यह सूर्यग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे लगेगा और इसका समापन 22 सितंबर को रात 3 बजकर 23 मिनट पर होगा। इसकी अवधि 4 घंटे से अधिक की होगी। ग्रहण का पीक टाइम 1 बजकर 11 मिनट पर होगा। बता दें कि यह सूर्यग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगेगा?
21 सितंबर को जब सूर्य कन्या राशि में रहेंगे और नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी होगा, तब ग्रहण लगेगा। इस दिन कन्या राशि में सूर्य के साथ-साथ चंद्रमा और बुध भी मौजूद रहेंगे। बुध और सूर्य की इस युति को बुधादित्य योग कहा जाता है, जो ग्रहण के समय बना रहेगा। इसके अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति भी खास रहेगी। शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, मंगल तुला राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में तथा राहु कुंभ राशि में स्थित होंगे। इन ग्रहों की स्थिति का सूर्य ग्रहण के प्रभावों पर अलग-अलग असर देखने को मिलेगा।
No comments:
Post a Comment