सोशल मीडिया पर छाया दिव्यांका त्रिपाठी का नया अंदाज
मुंबई। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने नए अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने खूबसूरत फोटोशूट की कई झलकियां दिखा रही हैं।
यह वीडियो उनकी खूबसूरती को बयां करता है। साथ ही, इसमें मजेदार और दिलचस्प कैप्शन भी है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी ने आइवरी कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है, जिसमें महीन कढ़ाई की गई है। यह साड़ी उन्हें पारंपरिक लुक दे रही है।
उन्होंने इसके साथ पर्पल कलर का ब्लाउज पहना है, जो पूरे लुक को एक स्टाइलिश टच दे रहा है। मेकअप के नाम पर उन्होंने पिंक शेड लिपस्टिक, आईशैडो और एक छोटी सी काली बिंदी लगाई हुई है, जो उनके चेहरे की खूबसूरती को निखार रही है।
बालों को उन्होंने सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा है। इनके अलावा, उन्होंने कानों में बड़े-बड़े झुमके और हाथों में गोल्डन कड़े पहन रखे हैं, जो उनके पारंपरिक लुक को पूरा करते हैं। तस्वीरों में उनकी मुस्कान बेहद प्यारी लग रही है।
इस पोस्ट के साथ दिव्यांका ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा, "लोग कहते हैं, 'जब भगवान तुम्हें कठिनाइयां दे, तो तुम उनका लाभ उठाओ'... और जब तुम्हारे पास बहुत सारी तस्वीरें हों जिन्हें चुनना मुश्किल हो, तो एक ट्रेंडिंग रील बना लो! चलो 'ठुमक ठुमक' करते हैं।"
No comments:
Post a Comment