दशहरा मेले के लिए हुआ भूमि पूजन

 मेरठ। श्री रामलीला दशहरा कमेटी (कसेरू खेड़ा) द्वारा बुधवार को मंत्रोच्चारण के बीच पंडित राजू शर्मा ने पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन कराया। इस दौरान विनोद सोनकर, यशपाल सिंह, नंदकिशोर, रंजन शर्मा, विकास उपाध्याय, शक्ति राज, अंकित चौधरी और रीना शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

इससे पूर्व पंडित राजू शर्मा ने दशहरा मेले में अभिनय करने वाले भगवान के स्वरूपों के रूप में कलाकार बब्बल और एस कुमार को कलवा बांध कर उनका तिलक किया। भूमि पूजन के बाद कमेटी के सदस्यों ने सामूहिक आरती की। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष ने  अतिथियों को पटका पहनाया।कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर के अनुसार 2 अक्टूबर को दशहरा मेले का भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद सोनकर के अलावा मीडिया प्रभारी शिवकुमार शर्मा, पारस गुप्ता, नंद किशोर, कुणाल  दीक्षित, जय प्रकाश, जयलाल, मनोज यादव, मनीष गुप्ता, कुणाल दीक्षित, कन्हैया लाल, राकेश सक्सेना, लोकेश गुर्जर, विकास उपाध्याय, रॉबिन सिंह प्रधान, शक्ति राज, मनोज चौधरी, आशीष वशिष्ठ, नरेंद्र यादव, सुशील सैनी और अनुराग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts