शोभित विवि एवं राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआईएसएम) के बीच हुआ करार
मेरठ। शोभित विवि में राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआईएसएम) के साथ साझेदारी समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू कुलसचिव डॉ. गणेश भारद्वाज और एनआईएसएम के जनरल मैनेजर श्री संजीव बजाज द्वारा संपन्न हुआ।
इस एमओयू के तहत छात्रों को सेक्योरिटीज मार्केट से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और उन्हें एनआईएसएम प्रमाणपत्र प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय भविष्य में इस प्रमाणपत्र को पाठ्यक्रम में अनिवार्य बनाने जा रहा है, ताकि प्रत्येक छात्र उद्योग-अनुकूल कौशल और ज्ञान के साथ तैयार हो और उनकी रोजगार संभावनाएँ और अधिक बढ़ें।
इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. वी.के. त्यागी ने कहा यह साझेदारी हमारे छात्रों को वैश्विक मानकों के अनुसार कौशल और ज्ञान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य है कि छात्र शिक्षा के साथ-साथ उद्योग में भी प्रतिस्पर्धात्मक बने और रोजगार योग्य बनें।
एनआईएसएम के जनरल मैनेजर श्री संजीव बजाज ने इस अवसर पर कहा शोभित विश्वविद्यालय के साथ यह सहयोग हमें गर्व का अनुभव कराता है। हमें विश्वास है कि इस साझेदारी से छात्रों को प्रतिभूति बाजार के क्षेत्र में सशक्त प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र हासिल करने का अवसर मिलेगा, जो उनके करियर को नई ऊँचाइयाँ देगा।
डॉ. अभिषेक डबास, डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ने कहा कि यह प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र हमारे वित्तीय पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए भविष्य की प्लेसमेंट और करियर अवसरों में सहायक साबित होगा। इससे उनके कौशल और रोजगार योग्यता को और मजबूत बनाया जा सकेगा।"
एमओयू हस्ताक्षर समारोह में डीन अकादमिक्स प्रोफ डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डायरेक्टर नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज डॉ. विकास गुप्ता, डायरेक्टर आउटरीच डॉ. नेहा वशिष्ठ और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. दिव्या प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।यह पहल शोभित विश्वविद्यालय की छात्रों के कौशल विकास और उद्योग-अनुकूल शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।


No comments:
Post a Comment