शहर में रैपिड-मेट्रो के ग्रैंड शो का काउंटडाउन शुरु!
बेगमपुल स्टेशन के बाहर सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यकरण का रात-रात भर चल रहा काम
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 30 सितंबर को मेरठ पहुंचकर नमो भारत रैपिड व मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। अभी तक इस संबंध में कोई कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं हुआ है लेकिन तमाम तरह की गतिविधियों को इस कार्यक्रम से जोड़कर देखा जा सकता है। जिस तरह NCRTC के बेगमपुल स्थित अंडरग्राउंड स्टेशन के बाहर काम ने रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर लगता है कि रैपिड-मेट्रो ट्रेनोंके ग्रैंड शो का काउंटडाउन शुरु हो गया है।
पुलिस और प्रशासनिक दफ्तरों से जिस तरह की सूचना छन छनकर बाहर आ रही हैं, उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को मेरठ के दिल्ली रोड स्थित शताब्दीनगर स्टेशन से रैपिड व मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं। हाल ही में पुलिस और प्रशासन के अफसरों की इस स्टेशन के पास कुछ गतिविधियां भी देखने में आई, जिसके बाद पीएम के आने की संभावनाओं को और बल मिलता दिखाई दे रहा है। हालांकि अफसर चुप्पी साधे हैं।
एकाएक रैपिड-मेट्रो के काम ने पकड़ी रफ्तार
शहर में रैपिड व मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर चल रहे कार्य ने अचानक से रफ्तार पकड़ ली है। मेरठ दक्षिण रेलवे स्टेशन लेकर शताब्दी नगर के मेट्रो तक दोनो तरफ सड़कों को नया रूप दियागया है। रिठानी व शताब्दी पगर स्टेशन के स्टेशन के बीच पिलरों को पेटिंग कर नया रूप दिया जा रहा है। भूमिगत बेगमपुल स्टेशन के बाहर की गतिविधियां तेज हो गया है। यहां गेट नंबर एक और गेट नंबर चार के बाहर सड़क निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। पोर्कलेन मशीन से सड़कों को खोदकर समतल किया जा रहा है। जेसीबी से मलबे व अन्य सामान को समेटा जा रहा है। स्टेशन पर स्कलेटर, लिफ्ट की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। टिकेटिंग प्रमाणी की लगातार चेकिंग की जा रही है। ्मैट्रेो के आने जाने के समय एनाऊसमेँट सिस्टम की जांच पड़ताल की जा रही है।
सौंदर्यकरण का कार्य भी पकड़ चुका रफ्तार
सड़क चौड़ीकरण के साथ ही सौंदर्यकरण का कार्य भी रफ्तार पकड़ चुका है। यहां प्रवेश व निकासी गेट के बाहर एक टीम सौंदर्यकरण का काम करा रही है। देर रात तक यहां काम किया जा रहा है जो पीएम के कार्यक्रम से जुड़ी संभावनाओं की पुष्टि कर रहा है।
साइड वॉल पर पेंटिंग का काम हुआ शुरु
बेगमपुल स्टेशन के बाहर जहां सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा है, वहीं एक टीम लोहे की साइड वॉल को भी चमकाने के काम में जुटी है। करीब 10 से 12 मजदूरों की टीम काम कर रही है जो गुरुवार तक इस काम को पूरा कर सकती है।
शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन कार्यक्रम स्थल पर काम में आई तेजी
पीएम मोदी के आगामी 30 सितम्बर को प्रस्तावित आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर तैयार तेज हो गयी है। कार्यक्रम स्थल पर जमीन को जमीन को प्लेन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल से दिल्ली राेड़ तक खराब पड़ी सड़कों को नये सिरे बनाया जा रहा है।
बोले एनसीआरटीसी के अधिकारी
एनसीआरटीसी के मीडिया प्रभारी पुनित वत्स का कहना है उनकी ओर से पूरी तैयारी है। सिर्फ और सिर्फ पीएमओ कार्यालय से कार्यक्रम का इंतजार किया जा रहा है
मेरठ प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ खास बिंदु
- यह प्रोजेक्ट रैपिडएक्स के चार रैपिड रेल कॉरिडोरों में से पहला है।
- इसको ऐसे डिजाइन किया गया है कि ट्रेन 180 किमी.प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
- मेरठ से दिल्ली महज 50 से 55 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।
- नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक चलेगी।
- मेरठ में मेरठ साउथ स्टेशन के बाद शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशन हैं।




No comments:
Post a Comment