हर दूसरी महिला हाइपरटेंशन की मरीज,  आंकड़े दे रहे है गवाही

 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार में चल रहे मेडिकल  जांच में  ज्यादातर महिलाए हाइपरटेंशन की शिकार 

 मेरठ। प्रदेश सरकार द्वारा गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वस्थ्य  नारी सशक्त परिवार अभियान के जनपद के सरकार अस्पतालों व सीएचसी व पीएससी व हेल्थ पोस्ट सैंटरों में चल रही महिलाओं की जांच में ज्यादातर महिला हाइपरटेशन का शिकार मिल रही है। यह आंकडे सरकार गवाही दे रहे है। 

  अभियान का आगाज गत 17 सितम्बर से आरंभ हुआ। 27 सितम्बर तक जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर कुल 42513 लोगों की जांच की गयी। जिसमें 19827 पुरूष व 22686 महिलाएं हाइपरटेंशन के पाए गये। डायबटीज की बात करे तो कुल 38008 लोगों की जांच की गयी।जिसमें 16998 पुरूष व 21010 महिलाएं डायबिटीज के मिले। इस दौरान कैंसर की जांच भी गयी। जिसमें कुल 20356 मरीजों की जांच की गयी। जिसमें 9542 पुरूषों में ओरल कैंसर के लक्षण पाए गये।जबकि 10814 महिलाओं में ओरल , सवाईल, ओर ब्रेस्ट कैंसर  के लक्षण   महिलाओं  में मिले। क्षय रोग यानी टीबी की बात करे तो इस दौरान 14369 मरीजों की जांच में 6842 महिलाओं व 7527 पुरूषों में टीबी के लक्षण मिले। अभी यह आंकडा काफी ऊपर जाने के आसार दिखाए दे रहे है। अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक चलना है। इस बारे में हमने कुल महिला चिकित्सकों सो जानकारी देने का प्रयास किया। 

लक्षण 

चक्कर आना या बेहोशी,धुंधली दृष्टि,कमजोरी या थकान,मतली,ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई,सांस की तकलीफ,ठंडी, पसीने वाली त्वचा,अनियमित दिल की धड़कन

स्वस्थ आहार:

कम नमक, संतृप्त वसा और चीनी का सेवन करें। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और कम वसा वाले डेयरी उत्पादों का सेवन बढ़ाएं। पोटेशियम से भरपूर आहार (जैसे केले, संतरे, पालक) लें, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

नियमित व्यायाम:

सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम-तीव्रता की शारीरिक गतिविधि (जैसे चलना, तैराकी, साइकलिंग) करें। नियमित व्यायाम से वजन नियंत्रित रहता है और दिल की सेहत में सुधार होता है।

जन प्रबंधन:

स्वस्थ वजन बनाए रखें। अतिरिक्त वजन घटाने से रक्तचाप कम करने में मदद मिलती है।

धूम्रपान और शराब से बचें:

धूम्रपान छोड़ें और शराब का सेवन सीमित करें। धूम्रपान से धमनियां संकरी हो जाती हैं, जिससे रक्तचाप बढ़ सकता है। 

तनाव प्रबंधन:

योग, ध्यान और गहरी सांस लेने के व्यायाम से तनाव को कम करें। समय-समय पर आराम करें और अपने मनपसंद कार्यों में शामिल हों।

नियमित जांच:

नियमित रूप से रक्तचाप की जांच कराएं, खासकर अगर आप जोखिम में हैं। अगर आपका रक्तचाप सामान्य से अधिक है, तो डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवा लें।

वर्तमान समय में  खानपान व रहनसहन में काफी बदलाव आ रहा है। जिसके कारण ज्यादा महिलाएं हाईपरटेशन की शिकार हो रही है। इनसे बचने का उपाय लगातार योग , व्यायाम है ।  ज्यादा समय तक भूखे न रहें और छोटे-छोटे अंतराल पर भोजन करें।


 डा. मीनाक्षी सिंह - एसआईएस जिला महिला अस्पताल मेरठ,

शरीर में पानी की कमी न होने दें।निर्जलीकरण से रक्तचाप कम हो सकता है। ज्यादा पसीना आने या गर्मी में अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें।भोजन में संतुलन बनाए रखें और आवश्यक पोषक तत्वों का सेवन करें।

 डा. प्रियंका गर्ग -गायनोलॉजी , न्यूटीमा हॉस्पिटल 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts