किठाैर के भड़ाैली गांव में खेत से निकल रहे  भाजपा के बीडीसी मैंबर की गोली मारकर हत्या 

बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम ,बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस 

मेरठ।  थाना किठौर क्षेत्र के भड़ौली गांव में हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा के बीडीसी सदस्य की ताबंड़तोड़ गोलिया बरसाकर हत्या कर दी  बीडीसी सदस्य खेत से बुग्गी लेकर घर जा रहा था। जिस वक्त बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। मर्डर की सूचना पर दो थानाे की पुलिस समेत एसपी देहात समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पुलिस ने अपने कब्जे  में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। बदमशाों को दबोचने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। 

घटना शनिवार सुबह 8 बजे की है। पेशे से किसान प्रमेाद भाजपा से वर्तमान में बीडीसी मैंबर है।  साथ ही भाजपा युवा समिति मंडल उपाध्यक्ष था। प्रमोद भड़ाना (32) अपनी बुग्गी से चारा लेकर घर जा रहा था। वह अभी भड़ौली और असीलपुर के बीच पहुंचा था। इसी बीच रास्ते में गन्ने के खेत से एक बदमाश निकला जिसके दोनों हाथों में पिस्टल थी। उसने ताबड़तोड़ गोली चला दी। बताया जा रहा है कि 3 गोली प्रमोद को लगीं। दो गोलियां उसके भैंसे को लगी है। प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई है। भैंसा घायल बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे और किसान घटनास्थल पर पहुंचे। देखा तो प्रमोद वहां खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।



 सूचना पर पहुंची । प्रमोद खून से लथपथ पड़ा था। आनन फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दो थानों की फाेर्स समेत एससी देहात मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से पुलिस खाली कारतूस को अपने कब्जे में किया।घटना की जानकारी मिलने पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुुंचे।  भाई पप्पू भड़ाना ने कहा- मेरे भाई के हत्यारोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए। चाचा बिरम सिंह ने बताया- मेरे भतीजे को 3 गोली मारी गई है। गांव के ही रॉबिन ने गोली मारी है। भतीजा का कोई विवाद भी नहीं था। इसके बाद पूरे गांव में करीब 50 फायरिंग की है। उसके बाद बढ़िया वाले हथियार हैं। 4 दिन पहले भी इसने कहीं गोली चलाई थी तो प्रमोद शिकायत करने चला गया था।

भाई पप्पू भड़ाना बोले- हमें एनकाउंटर चाहिए

कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू भड़ाना- मेरा भाई है। मैं तो बाहर रहता हूं। वो पूर्व भाजपा विधायक सतवीर त्यागी के साथ रहता था। कम से कम 50 गोली चली है। प्रधान के घर पर भी फायरिंग की गई है। हमारे डेरी पर फायरिंग की गई है। कम से कम चार लोग थे। हमें एनकाउंटर चाहिए।

यूपी कांग्रेस ने X पर किया पोस्ट, लिखा- प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त

पूरी घटना को कांग्रेस ने काफी शर्मनाक बताया। यूपी कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घटना के संबंध में एक पोस्ट की है। जिसमें लिखा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

बोले अधिकारी 

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बतायाभड़ौली में एक युवक जिसका नाम प्रमोद भड़ाना है उसे गोली मार दी गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के खुलासे के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts