रामलीला मैदान के बाहर किशोर का शव मिलने से फैली सनसनी  

मेरठ। बीती देर रात  मेरठ के सदर बाजार में रामलीला मैदान के बाहर एक किशोर का शव मिलने पर सनसनी फ़ैल गई। किशोर कुछ देर पहले ही क्षेत्र में घूमता देखा गया था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। किशोर नशे का आदि था, ऐसी आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट होगी।

भैसाली मैदान के बाहर एक किशोर को बेसुध पड़ा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही भैसाली मैदान के गेट पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को वहां से हटाया और किशोर को देखा। पता चला कि किशोर मर चुका है। उन्होंने सदर बाजार पुलिस को इसकी सूचना दे दी।पुलिसकर्मियों ने किशोर के शरीर को देखा लेकिन शरीर पर कहीं भी चोट का कोई निशान नहीं था। माना जा रहा है कि किशोर ने नशा अधिक किया हुआ था। किसी नशे के कारण ही उसकी मौत हुई है। एसएचओ मुनेश कुमार शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही बच्चे की मौत की वजह साफ हो पाएगी।

जिस जगह किशोर का शव मिला है वहां दुपहिया वाहनों की पार्किंग थी। किशोर ने तन पर केवल एक नैकर और टीशर्ट पहनी हुई था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि यह किशोर कुछ देर पहले ही यहां घूमते हुए देखा गया था। इस दौरान यह भी चर्चा रही कि किशोर नशे का आदी था और नशे की तलाश में ही इधर-उधर घूमता रहता था।

पुलिस ने मृतक किशोर की पहचान का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। उसकी उम्र लगभग 10 से 12 साल प्रतीत हो रही थी। पुलिस ने शव को सफेद कपड़े से ढक दिया। कुछ देर बाद पंचनामे की प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। काफी देर तक वहां लोगों की भीड़ लगी रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts