अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल में गरबा की धूम
नारी शक्ति एवं मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नई स्वालंबन से अवगत कराया
मेरठ। बुधवार को शास्त्री नगर स्थित अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की भांति गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के आयोजन हेतु पंडाल को अत्यंत ही आकर्षक व रोचक तरीके से सजाया गया जिसमें माता रानी की बहुत सुंदर तस्वीर को स्थापित किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के डायरेक्टर द्वारा माता रानी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित करके हुआ। माता रानी के जयकारों से समूचा पंडाल गूंज उठा। सभी ने मिलकर माता रानी की आरती की।
इसके पश्चात गरबा नृत्य का शुभारंभ किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने अत्यंत ही रोमांचित तरीके से गरबा कार्यक्रम का लुत्फ उठाया, इसी के साथ अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मिशन शक्ति को लेकर थाना नौचंदी से एसआई प्रियंका चौधरी के द्वारा सभी नारियों को नारी शक्ति एवं मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नई स्वालंबन से अवगत कराया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें फेस ऑफ द इवनिंग, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट हेयर स्टाइल,आदि टाइटल से विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में सबसे अधिक रोमांचक खेल रैंप वॉक व म्यूजिकल चेयर रहा यहां भी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आई अंजलि बंसल, प्रियंका शर्मा,सीमा तोमर ,परिधि ,समृद्धि, सृष्टि नागर ,दिव्या शर्मा, रश्मि शर्मा, नेहा शर्मा, परिधि बंसल ,आराध्या, आदि ने कहा की कार्यक्रम अत्यंत ही रोचक व मनोरंजन से भरा हुआ रहा ।हम प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट सह भोज का आनंद लिया व समापन पर विद्यालय के डायरेक्टर महोदय जी के द्वारा सभी को एक-एक भेंट प्रदान कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर दिव्या भारद्वाज, कोऑर्डिनेटर प्राची गुप्ता, गुंजन, रीता शर्मा, सुनीता वर्मा, कोमल, ईतिका, हुमेंरा,संगीता, अनीता मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment