पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर 75 किलो लड्डू का वितरण
75 भगवा गुब्बारे उड़ाकर दी शुभकामनाएं
मेरठ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर सोमवार को शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। सरधना रोड स्थित पायल फर्नीचर कंकरखेड़ा पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया।
भाजपा नेता नीरज मित्तल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की भव्यता तब और बढ़ गई जब पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने 75 किलो लड्डू बांटे और आकाश में 75 भगवा रंग के गुब्बारे उड़ाकर प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन का जश्न मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी, राजेश खन्ना, ठाकुर ओ.पी. सिंह, गणेश अग्रवाल, मनोज मित्तल, पार्षद कृष्ण वैध, अनिल कांत शर्मा, एस.के. अरोड़ा, रामगोपाल शर्मा, जयबीर सिंह सोम, रविंद्र मलिक, नीरज जाटौली, प्रवीन शर्मा, आशुतोष शर्मा, राजन मित्तल, सुधीर मित्तल, संजय चौधरी, संदीप वैध, अमित गुप्ता, सतीश चौधरी, दीपक तोमर, भारत मित्तल, शान्तनु त्रिपाठी, किशन मोहन, अमोलिक मित्तल, मनमोहन हरदोई, जतिन ठाकुर, बृजपाल, शुभम त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर मोदी है तो मुमकिन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन देश और समाज के लिए समर्पित है और उनके नेतृत्व में भारत विश्व में नई ऊंचाईयों को छू रहा है।
No comments:
Post a Comment