मिशन शक्ति अभियान 5.0 और राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिला महिला अस्पताल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन 

 मेरठ ।  जिला महिला अस्पताल में मिशन शक्ति अभियान 5.0 और राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर हिमानी अग्रवाल (सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश) का जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर डॉ. मीनाक्षी सिंह बुके देकर स्वागत किया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर हिमानी अग्रवाल ने कार्यक्रम में आई महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान 5.0 व महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार उज्जवला योजना, शादी अनुदान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी, सहित विभिन्न का संचालन करके महिलाओ को आत्मनिर्भर बना रही है।  उन्होंने आशा और आंगनबाड़ी बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप उत्तर प्रदेश सरकार की रीड की हड्डी है, क्योंकि कोरोना काल के समय में अपने अपनी सेवा स्वास्थ्य विभाग को देकर बड़ा सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई, इसके साथ ही छोटे बच्चों को अन्नप्रासन्न भी कराया गया। उन्होंने बनाई गई रंगोली का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आज शक्ति पर्व शारदीय नवरात्र के 7वें दिन माता कालरात्रि की पूजा है। माता कालरात्रि बुराईयों के अंत और अन्याय के विनाश की शक्ति है।इस अवसर पर डॉक्टर राकेश शर्मा, डॉ शशि बाला डॉक्टर संजीव डॉक्टर योगिता, सब इंस्पेक्टर सुनीता, वन स्टॉप सेंटर से खुशबू शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts