बैठक में व्यापारियों की 18 समस्याओं को हुआ निस्तारण 

 मेरठ। विकास भवन में सोमवार को सीडीओ की अध्यक्षता में  व्यापार बंधुओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगरायुक्त सौरभ गंगवार समेत कैंटोमेंट बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में व्यापरियों की ओर से उठाई गयी 36 समस्याओं में से 18 समस्याओं का बैठक में निस्तारण कर दिया गया।

 बैठक का आयोजन सोमवार शाम को किया गया।  बैठक का संयोजन श्री जितेन्द्र कुमार रमन उपायुक्त प्रशासन राज्य कर मेरठ द्वारा कराया गया। बैठक में, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ, एस.आई-कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, टी. आई, यातायात विभाग मेरठ, चीफ इन्जीनियर पश्चिमांचल विद्युत् वितरण निगम, सी.ओ. कैन्ट, मेरठ, ऐ.ई. नगर निगम, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग मेरठ के अधिकारी उपस्थित रहें। विभिन्न व्यापार बन्धु एवं व्यापार मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी विष्णु दत्त पराशर,  विनोद त्यागी,  नवीन अग्रवाल, आशीष सिंघल,  उमेश शारदा आशीष चौधरी, विपुल सिंघल आदि उपस्थित रहें। बैठक में व्यापार बन्धु सम्बन्धि कुल 36 समस्याऐ शामिल थी। लगभग 18 समस्याओं का निस्तारण व्यापारी हित में कराया गया तथा लम्बित समस्याओं के सम्बन्ध में नगर निगम के अधिकारियों एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निस्तारण के लिये निर्देशित किया गया।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts