69वी प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता
अंडर 14 के बालक वर्ग में मेरठ के मंयक ने प्राप्त किया दूसरा स्थान
मेरठ।चंदौली के सैयदराजा में 69वी उत्तर प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग की अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 वर्ग की 24. से 26 सितम्बर तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों के खिलाड़ियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। मेरठ मंडल से भी कई स्कूलों के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।मेरठ के कक्षा 9 के छात्र मंयक ने अंडर-14 में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए नेशनल प्रतियागिता के क्वालीफाई किया।
मयंक कुमार ने अपने तीरंदाजी कैरियर की शुरुआत 11 वर्ष की आयु में ही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय खेल परिसर से रितिका वैद्वान तीरंदाजी प्रशिक्षक की देखरेख में की। मयंक कुमार का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गुरुकुल प्रभात आश्रम स्थित मेरठ शाखा में हुआ जो वर्तमान में साईं (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गुरुकुल प्रभात आश्रम स्थित मेरठ) के प्रशिक्षक विकास शास्त्री से प्रशिक्षण ले रहे है, साथ ही साईं सेंटर से छूटी होने के बाद मयंक अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ भी तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की तैयारी करते रहते है।
No comments:
Post a Comment