स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वेंकटेश्वरा विवि में विशाल तिरंगा रैली निकाली गयी 

 मुख्य द्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षको, कर्मचारी एवं अधिकारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जय घोष के साथ शानदार तरीके से देश के अमर सपूतों को अपनी श्रद्धांजलि समर्पित की

" प्रधानमंत्री  ने "हर घर तिरंगा अभियान" के माध्यम से पूरे देश को राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति के रस से सरोबार कर दिया-सुधीर गिरी संस्थापक अध्यक्ष वेंकटेश्वरा समूह

"स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस देश के अमर शहीदों को भव्य तिरंगा यात्रा द्वारा श्रद्धांजलि देकर उनकी कुर्बानी को याद करने से बड़ा दिन कोई नहीं हो सकता- डॉ राजीव त्यागी प्रतिकुलाधिपति 

 मेरठ। बुधवार  को  राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशाल तिरंगा यात्रा का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के हजारों छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए भारत मां के जय घोष के साथ देश के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।"श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के मुख्य द्वार से यह विशाल तिरंगा यात्रा शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग- 9 पर होते हुए रजबपुर जाकर समाप्त हुई।



 "अपने संबोधन में संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुधीर गिरि ने कहा कि राष्ट्र प्रेम से बढ़कर कोई प्रेम नहीं होता। हर व्यक्ति के नसीब में बॉर्डर पर जाकर लड़ाई लड़ना नहीं है, लेकिन यदि हम अपने-अपने क्षेत्र में शानदार काम करते हुए ईमानदारी से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें, तो इसे भी सच्ची राष्ट्र सेवा माना जाएगा। 

इस अवसर पर कुलपति प्रो (डॉ) कृष्णकांत दवे, कुलसचिव प्रो पीयूष पांडे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी, डीन/डायरेक्टर एकेडमिक डॉ .राजेश सिंह, डॉ नीतू पवार, डॉ.एना  ब्राउन, डॉ ओमप्रकाश गोसाई, डॉ अश्विन सक्सेना, डॉ योगेश्वर शर्मा, डॉ एस एन साहू, डॉ दर्पण कौशिक, डॉ सुमन कुमारी, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts