मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या , स्टोर से पांच सौ मीटर दूर खेत में मिला शव
मेरठ। थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के सेफपुर गांव में एक मैडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। संचालक का शव मेडिकल स्टोर से पांच मीटर की दूरी पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का कारण आपसी रंजिश मानकर चल रही है।
उज्जवल अपने माता-पिता के साथ रहता था। उज्जवल ने डीफार्मा किया था। इन दिन वो पिता का मेडिकल स्टोर देखता था। साथ ही हस्तिनापुर सामुदायि स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रेनिंग ले रहा था।उसके पिता सुभाष जंबूदीप हस्तिनापुर में कार्यरत हैं, वहां प्रबंधन का काम देखते हैं। सुभाष ने बताया कि सुबह के वक्त उज्जवल घर से दुकान पर जाने के लिए निकला था। काफी देर तक नहीं आने पर घर पर पिता ने कॉल की, तो पता चला कि काफी देर पहले ही घर से निकल चुका है। उसके दोस्तों से पूछने पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजन टेंशन में थे।दोपहर में लोगों ने उज्जवल का शव देखा जो खून से लथपथ था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फोरेसिंक टीम केा बुलाया गया। जांच में मृतक के पेट में एक गोली फंसी मिली। पुलिस आसपास केसीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।
पड़ोसी पर हत्या करने का शक
पुलिस के मुताबिक, कुछ समय पहले सुभाष ने अपने पड़ोसी युवक सौरभ की शादी शामली निवासी एक परिवार में उनकी बेटी से कराई थी। कुछ समय बाद लड़का-लड़की में विवाद हुआ, तो युवती मेरठ अपना ससुराल छोड़कर वापस शामली मायके में जाकर रहने लगी है। युवती के परिवार ने कुछ दिन पहले सुभाष को धमकाया था कि तुमने बेटी का गलत रिश्ता करा दिया। शक है कि कहीं उसी परिवार ने तो उज्जवल की हत्या न करा दी हो।
बोले अधिकारी
मवाना सीओ संजय जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। बाकी परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही सही दिशा में जांच हो सकेगी।


No comments:
Post a Comment