मुंबई में  गणेश की सज्जा में इस्तेमाल होने वाला  मकर अब  मेरठ में  भी 

- मेरठ में पहली बार बाजार में मिल रहा आलौकिक मकर 

- गणेशोत्सव पर बढ़ गयी आलौकिक मकर  की मांग

मेरठ।  मुबंई के बाद अब मेरठ में भी  गणेशोत्सव पर भगवान श्री गणेश की सज्जा के लिए मकर का मेरठ में इस्तेमाल होने लगा है। मकर का  श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। अपने घरों में आलौकिक आभा मंडल के साथ भगवान श्री गणेश को स्थापित करने पर उनके भव्य दर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त हो रहे हैं। 

आलौकिक मकर  को विभिन्न सुंदर डिजाइनों में तैयार करने वाली शगुन पोखरियाल  ने बताया कि आलौकिक मकर  को खास तौर पर गणेशोत्सव के लिए तैयार किया गया है। मुंबई में मिलने वाला आलौकिक  मकर अब मेरठ के बाजार में भी उपलब्ध है। आलौकिक आभा मंडल को विभिन्न डिजाइनों और साइज में ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। श्रद्धालु अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी साइज या डिजाइन में आलौकिक मकर तैयार भी करवा सकते है। 

शगुन सोनी ने कहा कि गणेशोत्सव के अवसर पर प्रत्येक श्रद्धालु विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा को अपने घर में स्थापित करने की मनोकामना रखता है। साथ ही वह चाहते हैं कि भगवान श्री गणेश जी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को उनके भव्य रूप के दर्शन हों। आलौकिक मकर  श्रद्धालुओं की इस मनोकामना को पूर्ण कर रहा है जिससे उनका मंदिर भी बेहद सुंदर लगता है।


कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट बनाने में ख्याति प्राप्त हैं शगुन पोखरियाल

गंगानगर निवासी शगुन पोखरियाल पिछले 8 वर्षों से कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट बना कर उन्हें ऑफलाइन/ऑनलाइन सेल कर रही हैं। उनके बनाए प्रोडक्टों की विदेशों तक में बेहद डिमांड हैं। फेस्टिवल सीजन के लिए खासतौर पर शगुन सोनी द्वारा बनाए गए प्रोडक्टों की एडवांस में बुकिंग होती है। प्रोडक्ट को अपनी क्रिएटिविटी से खूबसूरत बनाने वाली शगुन पोखरियाल  प्रोडक्ट में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान की गुणवत्ता के साथ लोगो की आध्यात्मिक भावनाओं का भी खास ख्याल रखती हैं। साथ ही ग्राहको को समय से उनके प्रोडक्ट की सुरक्षित डिलीवरी मिले इसका भी विशेष ध्यान करतीं हैं


No comments:

Post a Comment

Popular Posts