स्वतंत्रता दिवस पर कार्यवाहक डीएम ने निकाली प्रभात फेरी

गांधी आश्रम से शहीद स्मारक तक यात्रा, कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण

 मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यवाहक जिलाधिकारी और सीडीओ नूपुर गोयल ने विभिन्न कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। सुबह 6 बजे गांधी आश्रम चौराहे से शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी निकाली गई। जिलाधिकारी डॉ. वी.के सिंह अवकाश पर है। उनकी अनुपस्थिति में सीडीओ पर चार्ज हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम की श्रृंखला में सुबह 8:45 बजे सहकारी बैंक के सामने स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की श्रृंखला में शाम 5 बजे शहीद स्मारक पर ब्रास बैंड का प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस तरह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts