सोफिया के खिलाड़ियों ने नेशनल बैडमिंटन के किया क्वालीफाई
मेरठ। गोरखपुर में खेली गई सीआईएससीई बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप में सोफिया गर्ल्स स्कूल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।
स्वर्ण पदक विजेता सोफिया की टीम का मेरठ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सोफिया गर्ल्स स्कूल के स्पोर्ट्स इंचार्ज मिर्जा शहबाज बेग ने बताया कि इस चैंपियनशिप में सोफिया गर्ल्स स्कूल की अंडर-14 टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सोफिया की गर्विता त्रिपाठी ने सिंगल्स के फाइनल में प्रयागराज की टीम को सीधे सेटों में 21-4 और 21-6 से हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। उधर सोफिया की ही श्रेणी जावला और गर्विता त्रिपाठी ने डबल्स मुकाबलों में कानपुर की टीम को सीधे सेटों में पराजित किया। गर्विता त्रिपाठी और श्रेणी जावला अब नेशनल के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। उधर स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का प्रधानाचार्या सिस्टर मीना ने स्वागत किया। इस अवसर पर अदन मिर्जा, जूली सिंह, कनिका और मिर्जा बेग मुख्य रूप से मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment