शोभित विश्वविद्यालय,में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य देशभक्ति रैली का आयोजन 

मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय ने आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण देशभक्ति रैली का आयोजन किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय गर्व, एकता और अखंडता की भावना को प्रबल करना तथा प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था।

रैली में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.के. त्यागी, कुलसचिव, डॉ गणेश भारद्वाज ,सभी संकाय सदस्य एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामे “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। मार्ग में जगह-जगह पर स्थानीय नागरिकों ने रैली का स्वागत किया और तिरंगे के महत्व को समझते हुए अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts