एंटी रैगिंग पोस्टर और स्लोगन से दिया रैगिंग न करने का संदेश
चित्रों में उभरा रैगिंग मुक्त परिसर का संकल्प
मेरठ। "एंटी रैगिंग अवेयरनेस महोत्सव 2025" के अंतर्गत 12 से 18 अगस्त तक चल रहे जागरूकता अभियान में आज प्रोक्टोरियल बोर्ड, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशन में एंटी रैगिंग पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
ललित कला विभाग एवं कुलानुशासक मंडल के तत्वाधान में आयोजित इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महोत्सव संयोजक एवं कुलानुशासक प्रो. बीरपाल सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतिभागियों ने आकर्षक, प्रेरक और संदेशपरक पोस्टर, पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम से युवाओं को "रैगिंग फ्री कैंपस" का सकारात्मक संदेश दिया और रैगिंग के दुष्प्रभावों को रेखांकित किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष चीफ़ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय नए विद्यार्थियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रोक्टोरियल टीम, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और अनुशासन की स्थापना हेतु निरंतर सक्रिय है, जिसके परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय परिसर पूर्णत: रैगिंग मुक्त है। उन्होंने छात्रों को महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हो रही विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया और उनके कार्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर ललित कला विभाग की समन्वयक प्रो. अलका तिवारी ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि इसमें आस पास के कॉलेजों सहित विश्वविद्यालय कैंपस के विभागों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ नाजिया तरन्नुम, डॉ नेहा सिंह,डॉ. पूर्णिमा, डॉ. शालिनी, डॉ. रीता सिंह आदि का योगदान रहा। सभी प्रतियोगिताओं में समापन दिवस पर प्रशस्ति पत्र भी दिए जाएंगे।


No comments:
Post a Comment