14 अगस्त को मेरठ कॉलेज में स्थगित रहेगी समस्त प्रवेश प्रक्रिया

 मेरठ। बृहस्पतिवार को मेरठ कॉलेज में सभी विषयों में प्रवेश प्रक्रिया स्थगित रहेगी। उल्लेखनीय है कि कल मेरठ कॉलेज परिसर में मूटा  यानी मेरठ यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन का चुनाव है, जिसमें समस्त विश्वविद्यालय क्षेत्र के सभी कॉलेजों के प्रोफेसर कल मेरठ कॉलेज में मतदान करने आएंगे।

यह भी सूचना है कि विश्वविद्यालय के समस्त 39 अनुदानित कॉलेजों के 1000 से भी अधिक शिक्षक इस चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी करेंगे। अतः उक्त मतदान को देखते हुए मेरठ कॉलेज में छात्रों का आवागमन नहीं हो सकेगा। अतः विश्वविद्यालय द्वारा एवं महाविद्यालय द्वारा कल दिनांक 14 अगस्त 2025 दिन बृहस्पतिवार को सभी संकायों में होने वाले प्रवेश तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाते हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण एवं 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्यौहार होने के कारण प्रवेश नहीं होंगे। अतः अब मेरठ कॉलेज में सभी प्रकार के प्रवेश दिनांक 18 अगस्त 2025 को किए जाएंगे।

 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts