एक सितंबर से चलेगा नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान
-शहर के हर पेट्रोल पंपों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
- पेट्रोल पंप संचालकों को भी अभियान में देनी होगी आहुति
मेरठ। बिना हेलमेट सड़कों पर दौड़ रहे दो पहिया वाहनों चालकों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सरकार ने कड़ा रुख अपनाया, जिसके तहत एक सितंबर से पूरे प्रदेश में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान चलाया जाएगा, जो पूरे माह पुलिस की देखरेख में चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों को भी मुख्यमंत्री के इस अभियान में आहुति देनी होगी, ताकि अभियान का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हर सड़क हादसों में होने वाली अकाल मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस व यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है और सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान सड़कों से लेकर स्कूल कॉलेजों में जागरुकता अभियान चलाती है और हेलमेट लगाने के प्रेरित करती है। लेकिन अभियान खत्म होते ही दोपहिया वाहन चालक पुराने ढर्रे पर लौट आते है। अब इसपर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरे प्रदेश में एक सितंबर से 30 सितंबर तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर नो हेलमेट, नो फ्यूल के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का डीएम और डीआरएससी को समन्वयक बनाया गया है। अभियान में पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग प्रवर्तन जिम्मेदारी निभाएंगे। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया, अभियान को पूरी तरह सफल बनाया जाएगा। अभियान के दौरान पेट्रोल पंप मालिकों से अपील की जाएगी कि वह इसे सुरक्षा का संकल्प मानते हुए बिना हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालकों के तेल न दे। अगर कोई विरोध करता है तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने बताया, अभियान के दौरान पुलिस पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के तेल लेकर आने वाले दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित भी करेंगी।
No comments:
Post a Comment