लोगों में उमड़ रहा देशप्रेम की भावना का बाजार 

 दुकानों पर सजे राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा झंडा, बैंड, क्लिप, टी-शर्ट, टोपी, पट्टी गले में पहने वाला पटका

 मेरठ । शुक्रवार को मेरठ समेत देश में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर  मेरठ का बाजार तिरंगे रंग में रंग गए है। देशभक्ति के गीत जगह जगह सज गये है ।लोगो में उमड़ रही देश प्रेम की भावना बाजार में दुकानो पर  राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा झंडा, बैंड, क्लिप, टी-शर्ट, टोपी, पट्टी गले में पहने वाला पटका सहित अन्य सामग्री की डिमांड बढ़ गई है। 

 सेंट्रल मार्केट में दुकानदार प्रेम ने बताया की इस बार उनकी दुकान पर कई प्रकार वैरायटी आई हुई है।जिहने लोग काफी पसंद कर रहे हैं।उन्होने बताया की इस बार उनके पास तिरंगे के  रग मे रगी  बच्चों की चुडिया काफी पसंद की जा रही है। विद्यालयों व विभिन्न संस्थाओं की ओर से झंडे और झंडे के प्रतीक की बड़ी डिमांड की जा रही है। महंगाई इस बार भी त्योहार की खरीदारी को प्रभावित कर रही है, लेकिन इसके बावजूद स्कूली बच्चे और युवा उत्साह के साथ राष्ट्रध्वज, टोपी और बैज खरीद रहे हैं. बाजारों में देशभक्ति गीत बजने लगे हैं. आने-जाने वाले लोग भी उन गीतों के सुर में सुर मिला रहे हैं. हर कोई देश प्रेम के रंग में डूबा दिख रहा है. मुख्य समारोह की तैयारी तेजी से की जा रही हे। शहर के  स्कूल कॉलेजों  में पिछले कई दिनों से 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। अधिकारियों द्वारा तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. जहां भी कमी दिख रही है,वही दिशा निर्देश दिये जा रहे हे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts