आयुक्त एवं डीआईजी की अध्यक्षता में किया गया मण्डलीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन 

   मेरठ ।  बुधवार आयुक्त सभागार में आयुक्त मेरठ मंडल हृषिकेश भास्कर यशोद एवं डीआईजी कलानिधि नैथानी की अध्यक्षता में मण्डलीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत संभाग मेरठ गाजियाबाद के लिये गये निर्णयो की अनुपालन आख्या के साथ संभाग स्तर पर दुर्घटनाओं की तुलात्मक समीक्षा की गयी। 

चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स एवं उनके सुधार हेतु की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। साथ ही सडक सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न अपराधों में प्रवर्तन दल द्वारा कृत कार्यवाही समीक्षा यातायात प्रबन्धन के दृष्टिगत ई-रिक्शा के विनियमन एवं संचालन पर सुधारात्मक कार्यवाही पर विचार मेरठ मण्डल के अन्तर्गत डम्पिंग यार्ड/व्हीकल डिटेन्शन सेन्टर को विकसित करने की कार्यवाही पर विचार किया गया। ड्राईविंग लाईसेंस के निलम्बन, सड़क सुरक्षा जागरूकता कायक्रम, एम्बूलेंस, ट्रामा सेन्टर, घायलों का प्राथमिक उपचार आदि की समीक्षा की गयी। समीक्षा के मुख्य रूप से निर्देश दिये गये समस्त निर्माण एजेन्सियों को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों की गुगल मैपिंग करके सुधारात्मक कार्यवाही की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये गये। स्वास्थ्य विभाग को ट्रामा सेन्टर का निरीक्षण करके फर्स्ट एड उपचार को चैक करने के निर्देश दिये गये। डी०आई०जी० द्वारा निदेश दिये गये अवैध टैक्सी, टैम्पो ई-रिक्शा के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। घनी आबादी बाहुल्य क्षेत्रों में खडौली कट, सुभारती विश्वविद्यालय, फुट ओवरब्रिज बनाने के निर्देश दिये गये। बेगमपुल से परतापुर तक ग्रीन कोरिडोर बनाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में विपिन ताडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ, ए.एस.पी, मेरठ व गाजियाबाद, .राजकुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मेरठ, श्रीमती अनीता सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी, मेरठ,  के.डी. सिंह गौर, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद, श्री राजेश कर्दम, वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मेरठ, एनएचएआई, पीडब्लूडी, स्वास्थ्य विभाग, एनजीओ के प्रतिनिधि एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts