पाँवली व दौराला ब्लॅाक में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन
मेरठ । प्रभारी राजकीय फल संस्थाण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, मोदीपुरम मेरठ प्रेमलता द्वारा पॉवली खुर्द, ब्लाक दौराला, जनपद मेरठ में दिनांक 12 अगस्त से 13 अगस्त 2025 तक मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजनान्तर्गत 02 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राम किशन ग्राम प्रधान द्वारा फीता काटकर एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने आये प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण से सम्बन्धित साहित्य, फोल्डर, बैन, पैड आदि का वितरण कर किया गया।
रमेश चन्द, प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, मोदीपुरम मेरठ द्वारा खाद्य प्रसंस्करण के अन्तर्गत आने वाल उद्योगों से सम्बन्धित जानकारी एवं प्रशिक्षण उपरान्त खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने पर 50 प्रतिशत (अधिकतम एक लाख) रूपये अनुदान सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। श्री सुशील कुमार सिरोही, प्रभारी द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (पी.एम. एफ.एम.ई.) के अन्तर्गत 35 प्रतिशत अनुदान अधिकतम दस लाख रूपये अनुदान से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी।
दीपांन्सु डी.आर.पी. ने उद्योग से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की। विषय विशेषज्ञों मोहन लाल सेवा निवृत्त खाद्य प्रसंस्करण द्वारा फल सब्जी से बनने वाले उत्पाद जैसे अचार, सॉस, मुरब्बा, जैन, जैली स्क्वैश, मसाले प्रसंस्करण, मिनी फ्लोर मिल एवं विषय विशेषज्ञ कु० शिवांजली सिंह द्वारा बैकरी, कुकरी उत्पाद आदि से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम का समापन ग्राम प्रधान द्वारा प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र वितरित कर किया गया। कार्यक्रम में 30 लाभार्थीयों ने प्रतिभाग किया।


No comments:
Post a Comment